नोएडा

नोएडा में किराए का मकान मांगने के बहाने लूटपाट, महिला ने विरोध किया तो ले ली जान

Arun Mishra
3 Sep 2022 6:41 AM GMT
नोएडा में किराए का मकान मांगने के बहाने लूटपाट, महिला ने विरोध किया तो ले ली जान
x
नोएडा पुलिस का कहना है कि किराए के लिए मकान खोजते हुए युवक घर में घुसा।

नोएडा में एक महिला की उसके घर घुसकर युवक ने हत्या कर दी। घटना को गुरुवार की सुबह तब अंजाम दिया गया जब महिला का पति और उसके छत पर रहने वाले किराएदार ड्यूटी के लिए घर से निकल गये थे। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। घटना का मकसद लूट बताया जा रहा है।

नोएडा पुलिस का कहना है कि किराए के लिए मकान खोजते हुए युवक घर में घुसा। इससे पहले भी वह सुबह के समय महिला के पति अवधेश शुक्ला से मिलकर किराए में मकान मांग चुका था। अवधेश शुक्ला ने उसे मना कर दिया था। मृतक महिला का नाम नीलिमा शुक्ला है। शुक्ला परिवार अयोध्या का रहने वाला है। कई सालों से वह नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में रह रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि हमलावर कासगंज जिले का रहने वाला है और उसका नाम आनन्द है। पूछताछ में आनन्द ने खुलासा किया है कि किराए का मकान लेने के बहाने वह महिला के घर में घुसा और लूटपाट शुरू कर दी। नीलिमा शुक्ला ने जब तीखा प्रतिरोध शुरू कर दिया तो उसने नीलिमा को काबू में किया और उसके सिर को दीवार से पटक-पटक कर मार डाला। दो-तीन दिन पहले ही आनन्द ने देखा था कि शुक्ला परिवार के घर के बाहर किराए पर मकान देने का बोर्ड लगा है।

Next Story