नोएडा

नोएडा: तीन दिन से घर से गायब महिला का शव सोसाइटी की झाड़ियों से इस हाल में मिला

Shiv Kumar Mishra
11 May 2022 5:36 AM GMT
नोएडा: तीन दिन से घर से गायब महिला का शव सोसाइटी की झाड़ियों से इस हाल में मिला
x
नोएडा के सेक्टर 137 के पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी में महिला की मिली लाश

नोएडा: सेक्टर 137 के पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी में 3 दिनों से लापता महिला की लाश रहस्मय हाल में उसी सोसाइटी की झाड़ियों में मिली है। महिला सेक्टर 137 के पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी में रहती थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है।

इस रहस्मय मामले की पुलिस मामले की जांच कर रही। मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। उसके बाद से महिला ममता लापता थी। आज उसी सोसाइटी की झाड़ियों में कुछ बदबू महसूस हुई। जिसके बाद लोगों ने झाँककर देखा तो एक महिला की लाश पड़ी हुई है।

लाश की खबर सुनकर सोसाइटी में सनसनी फैल गई। इस बात की भनक पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी से गायब महिला के परिजनों को जब जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस महिला के शव की पहचान की। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

इस महिला का नाम ममता बताया जा रहा है। ममता 2 बच्चे और पति के साथ रहती थी। ममता के गायब होने की सोमवार रात को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना थाना 142 कोतवाली की है।

Next Story