
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नाजायज़ संबंधों के...
नाजायज़ संबंधों के संदेह में ,पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या

एक व्यक्ति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात तो ये है कि यह उसकी दूसरी शादी थी। पुलिस ने आरोपी पति हसीन अहमद को हिरासत में ले लिया है।
नाजायज़ संबंधों के संदेह में पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। यह वारदात मॉडल टाऊन के हरनाम नगर इलाके की है। मृतका की पहचान 36 वर्षीय जरीन अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पति हसीन अहमद को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि जरीन अहमद ब्यूटी पार्लर का काम करती थी।
पति हसीन अहमद एक गत्ता फैक्ट्री में काम करता है, जोकि अधिकतर दूसरे शहरों में काम करता रहता है। जरीन अहमद ने हसीन अहमद के साथ दूसरी शादी रचाई थी, उनका एक ढाई वर्ष का बच्चा भी है। हसीन अहमद जब भी कुछ दिनों के बाद वापस घर आता और जब उसे पता चलता कि उसकी पत्नी अलग-अलग जगह पर जाकर ब्यूटी पार्लर का काम करती है।
इस वजह से उसने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का संदेह करना शुरू कर दिया। जिसके चलते अक्सर उसके साथ घर आकर झगड़ा करता रहता।रविवार रात भी हसीन अहमद ने अपनी पत्नी जरीन अहमद के साथ झगड़ा किया था। सोमवार सुबह फिर से दोनों के बीच जब विवाद शुरू हुआ। हसीन अहमद को इतना गुस्सा आया उसने चाकू से जरीन अहमद का गला रेत दिया। उसे तुरंत गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और मृतका के पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के बयान के आधार पर आरोपित पति हसीन अहमद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दिया गया। आरोपित पति को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल हुआ चाक़ू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियो का कहना कि हसीन अहमद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांव उमा पुर का रहने वाला है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।




