पीलीभीत

पीलीभीत सांसद ने अपनी पार्टी पर साधा निशाना कहा, गरीबो को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है

Desk Editor
10 Aug 2022 10:52 AM GMT
पीलीभीत सांसद ने अपनी पार्टी पर साधा निशाना कहा,  गरीबो को तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है
x

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में केंद्र सरकार की ओर से मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अपनी ही सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा।


उन्होंने गरीबों का निवाला छीनकर तिरंगें की कीमत वसूले जाने को शर्मनाक करार दिया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का मनाया जा रहा उत्सव यदि गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने कहा है कि राशनकार्ड धारकों को या तो तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है अथवा तिरंगे के बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है।


भाजपा सांसद वरूण गांधी ने कहा है कि हर भारतीय के हृदय के भीतर बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीनकर वसूलना अत्यंत खतरनाक है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर घर तिरंगा अभियान केंद्र की ओर से लांच किया गया है। इस दौरान घरों पर लगने वाले तिरंगे की कीमत राशन कार्ड धारकों से वसूले जाने के आरोप अब बीजेपी सांसद ने लगाए हैं।

Next Story