पीलीभीत

तेज धमाका...और फिर अचानक होने लगी आसपास के घरों में ईंटों की बरसात, पड़ोसी ने बताई आंखों देखी

Shiv Kumar Mishra
3 Aug 2022 8:10 AM GMT
तेज धमाका...और फिर अचानक होने लगी आसपास के घरों में ईंटों की बरसात, पड़ोसी ने बताई आंखों देखी
x
पीलीभीत में तेज धमाका से विस्फोट से मकान उड़ गया।

पीलीभीत के जहानाबाद में जिस समय मकान में विस्फोट हुआ, उस समय पटाखा व्यापारी अजीम बेग की पत्नी और छह बच्चे घर में मौजूद थे। तीन बेटियां अंदर के हिस्से में और मां समेत तीन बच्चे बाहरी हिस्से में थे। तीन बेटियां झुलस कर और मलबे में दबकर गई थीं। बाकी ने खुद को किसी तरह से बचा लिया था।

अजीम की पत्नी फिरोज बेगम ने बताया कि हादसे के दौरान तीनों बेटियां नमाज पढ़ रहीं थीं। उस दौरान बारिश हो रही थी और आसमान से बिजली गिरने पर हादसा हुआ है। फिरोज बेगम ने बताया कि हादसे के दौरान वह उनकी पुत्री निशा, सानिया, नगमा, उजमा और दो पुत्र ताजीम और तस्लीम घर में मौजूद थे। पति दुकान पर गए हुए थे। बारिश होने के दौरान वह एक पुत्री, दोनों पुत्रों के साथ मकान के बाहरी हिस्से में थे। तीनों पुत्रियां निशा, सानिया और नगमा कमरे में थीं। तीनों नमाज पढ़ रहीं थी।


बारिश के दौरान अचानक बिजली कड़की और उनके घर पर गिर गई। घर में पटाखे रखे हुए थे। बिजली गिरने से उनके आग लग गई। इससे लपटे उठने लगीं। किसी तरह एक पुत्री दोनों पुत्रों और खुद भाग कर जान बचाई। मगर तीनों बेटियां अंदर ही फंसी रह गईं। तेज आवाज के साथ घर के ऊपरी हिस्से का मलबा उछल गिरने लगा। देखते ही देखते नीचे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। लिंटर भी टूटकर गिर गया।

पड़ोसी सुल्तान खां की पत्नी शमां ने बताया कि अमीज बेग उनके मौसेरे जेठ हैं। हादसे से दस मिनट पहले ही वह उनके घर से अपने घर आईं थीं। हालांकि उस समय घर में क्या हो रहा था। यह नहीं बता पाईं। उन्होंने बताया कि अपने घर आकर बैठ भी नहीं पाए, पता नहीं कैसे अजीम बेग के घर आग लग गई।

आग लगते ही आवाज इतनी तेज हुई कि वह डर गईं। जब बाहर निकले तो, मलबा आसपास की छतों पर गिर रहा था। ईंटों के बड़े-बड़े टुकड़े देख, जरा सी देर में भगदड़ मच गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई। पटाखों के धमाकों से करीब आधे घंटे से ज्यादा मलबा उछलता रहा।


अजीम के घर विस्फोट होने से उनके सगे भाई नसीम बेग, कदीर खां, महीवली जोशी, पप्पू के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि आसपास के मकानों की छतों पर पड़ा मलबा भयानक मंजर की गवाही दे रहा था। आसपास की छतों पर भी लोग जाने से कतरा रहे थे। पुलिस भी भीड़ को रोकने की कोशिश की रही थी। इससे अगर कोई छत कमजोर होने से गिर गई, तो फिर हादसा हो सकता है। हालांकि पुलिस ने बाद में सख्ती दिखाते हुए आसपास की छतों को खाली करा दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने घटना स्थल को घेरे में लिया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। किसी को उस स्थान पर नहीं जाने दिया जा रहा है जहां पर विस्फोट हुआ था।

Next Story