
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नशे के आदी पुलिस...
नशे के आदी पुलिस कर्मियों को फील्ड की ड्यूटी न दी जाए, सेवा की जाए बर्खास्त
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को अपने पोस्टिंग क्षेत्र में रात बिताने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और वितरण की जांच करने का भी निर्देश दिया।
महिलाओं से अपराध में कमी हुई
उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े पांच सालों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में भारी कमी आई है। ऐसे मामलों में प्रशासन को अतिरिक्त संवेदनशीलता दिखानी होगी और अभियोजन को और प्रभावी बनाना होगा। साथ ही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को प्रतिदिन पैदल गश्त करनी चाहिए।
पुलिसकर्मियों की सेवा बर्खास्त हो
योगी ने अधिकारियों को अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और वितरण पर नकेल कसने का भी निर्देश दिया और कहा कि "जो पुलिसकर्मी नशे के आदी हैं, उन्हें फील्ड पोस्टिंग नहीं दी जानी चाहिए। उनकी पहचान की जानी चाहिए और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जानी चाहिए"।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।