
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रतापगढ़
- /
- प्रतापगढ़ में कांस्टेबल...
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ में कांस्टेबल पर हमला करने वाले का एसपी ने जारी किया स्केच
Special Coverage News
4 Aug 2019 3:41 PM IST

x
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में डायल 100 के कांस्टेबल भोलानाथ तिवारी को गोली मारकर भागने वाले हमलावर का स्केच जारी कर आम नागरिकों से उसके बारे में जानकारी मांगी है। बता दें कि बुधवार की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भुपियामऊ के पास बदमाश ने डायल 100 के कांस्टेबल भोलानाथ तिवारी को गोली मार दी थी।
भोलानाथ का गंभीर हालत में प्रयागराज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद हमलावर मौके से भागने में कामयाब रहा था। संभावनाओं के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को हमलावर की हुलिया से मिलता जुलता स्केच जारी किया है और आम नागरिकों से अपील किया है कि अगर किसी को उसके बारे में जानकारी मिले तो वह पुलिस को उसके बारे में अवश्य जानकारी प्रदान करे।
Next Story




