प्रयागराज

साजिश रचकर दो पत्रकारों को आपस में लड़ाकर भरपूर लाभ ले रहा पूरामुफ्ती थाने का एक उपनिरीक्षक

Shiv Kumar Mishra
10 Jun 2021 1:57 PM GMT
साजिश रचकर दो पत्रकारों को आपस में लड़ाकर भरपूर लाभ ले रहा पूरामुफ्ती थाने का एक उपनिरीक्षक
x

प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाने का एक उपनिरीक्षक अपने कारनामे को लेकर इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लोगों का कहना है कि यह उप निरीक्षक अवैध कार्यों में लिप्त है और जैसे ही इस उप निरीक्षक की अवैध कार्यों कि कुंडली कुछ पत्रकारों ने अपने कलम के माध्यम से खोलना चाहा अपने आप को घिरता हुआ देख चतुराई से तत्काल अपना पाला बदलकर उप निरीक्षक कुछ पत्रकार का सहारा लेकर अपना दामन बचाकर निकल गया लेकिन अब नौबत आई उन दो पत्रकारों की जो उप निरीक्षक की कुंडली खोलना चाहते थे और जो उप निरीक्षक के बचाव में उतरे थे।

एक दूसरे पर आए दिन छीटाकसी करने से बाज नहीं आ रहे हैं आज तो यह नौबत आ गई है कि एक दूसरे पर आरोप - प्रत्यारोप लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। एक दूसरे की कुंडली खोलने के लिए एक पक्ष पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहा है तो दूसरा पक्ष न्यायालय के चक्कर काट रहा है और यह दोनों पत्रकार एक दूसरे से अपने आपको असुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं जबकि इसका भरपूर लाभ पूरामुफ्ती थाने का एक उपनिरीक्षक दो पत्रकार को आपस में लड़ाकर लेे रहा है और फिर से वह उपनिरीक्षक जुआ, सट्टा, लकड़ी की कटान, शराब की भट्ठियों से अवैध वसूली करना, बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली सहित तमाम अवैध कार्यों को अंजाम देने में लग गया है। पुलिस अधिकारियों को उस उपनिरीक्षक की खोज कर दंडात्मक कार्यवाही की जाने की जरूरत है।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story