प्रयागराज

सेना के जवान की ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर हत्या

Shiv Kumar Mishra
13 Feb 2021 6:16 AM GMT
सेना के जवान की ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर हत्या
x

प्रयागराज : प्रयागराज में आर्मी के जवान की हत्या से हड़कंप मच गई, आपको बता दें धूमनगंज थाने के नीम सराय के गयासुद्दीन पुर में जवान का शव एक कार के पीछे मिला है। मृतक जवान के शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। मृतक का नाम आशुतोष सिंह था जो की उधमपुर में तैनात था। जवान छुट्टियों पर अपने घर ट्रांसपोर्ट नगर आया हुआ था।

छुट्टी पर आए जवान की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। हत्या की वजह क्या है इसका अभीतक पता नहीं चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story