प्रयागराज

प्रयागराज के फूलपुर में आशा बहुओं ने किया विरोध प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी बनाए जाने की मांग की

Shiv Kumar Mishra
2 March 2023 1:11 PM GMT
प्रयागराज के फूलपुर में आशा बहुओं ने किया विरोध प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी बनाए जाने की मांग की
x
सरकारी कर्मचारी बनाए जाने की मांग को लेकर आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन...

p: कम मानदेय देकर सरकार और अधिकारी आशा कार्यकत्रियों का मानसिक शोषण कर रहे है। इतने कम मानदेय में घर का खर्चा चलाना मुश्किल है। पूरा परिवार गरीबी का दंश झेल रहा है। छह - छह महीने तक उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है। यही कारणों से नाराज सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने बहरिया सीएचसी पर एक जुट होकर अपने मांगो को लेकर सरकार पर हल्ला बोला।

ब्लाक अध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि सरकार आशा कार्यकत्रियों से जबरदस्त हाड़तोड़ काम ले रही है। सभी बहने अधिकारी और सरकार के आदेशो के अनुसार मन से काम करती हैं। किंतु इसके बदले में जो पैसा मिलता है , उससे उनका परिवार का खर्च नही चल पा रहा है। उन्होंने सरकार से कहा आशाकर्मी और काम करने को तैयार है बस सरकार उन्हें सरकारी कर्मचारी का वेतन देना सुनिश्चित करे।

इतने कम पैसा में आशा कार्यकत्रियों के परिवार का पेट नही भरता वह अपने बच्चों को पढ़ा नही पा रही है। इसके बाद सरकार विरोधी जमकर नारा लगाया कि जल्द करो, अर्जेंट करो तुंरत परमानेंट करो। उसके बाद सीएचसी अधीक्षक पंकज पवन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सरिता, किरन देवी, महिमा, जय देवी , ममता , रेनू बाला सहित सैकड़ों आशा कर्मी उपस्थित रही।

Next Story