प्रयागराज

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से, महीने भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे

Desk Editor
29 Sep 2021 1:01 PM GMT
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से, महीने भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे
x
आज नई दिल्ली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव उषा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान का शुभारंभ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से किया जायेगा

पीआईबी, नई दिल्ली : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (भारत सरकार) का युवा कार्यक्रम विभाग आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक अक्टूबर, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) से संबद्ध युवा मंडलों (यूथ क्लब) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से संबद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के 744 जिलों के छह लाख गांवों में आयोजित किया जा रहा है।

आज नई दिल्ली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव उषा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान का शुभारंभ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य पूरे देश में कचरे की सफाई, मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे की सफाई को लेकर जागरूकता पैदा करना, लोगों को संगठित करना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। सचिव ने साथ ही कहा कि इस महा पहल के माध्यम से, 75 लाख किलो कचरे, मुख्य रूप से प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया जाएगा और नागरिकों की मदद एवं स्वैच्छिक भागीदारी से उसका निपटान जाएगा।

Next Story