प्रयागराज

24 घण्टे में प्रयागराज में दूसरी वारदात दिन दहाड़े शहर में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Special Coverage News
24 Dec 2018 12:37 PM GMT
24 घण्टे में प्रयागराज में दूसरी वारदात दिन दहाड़े शहर में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
x

शशांक मिश्रा

प्रयागराज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है शहर के सिविल लाइंस इलाक़े में दिन दहाड़े अंधाधुंध फायरिंग से हड़कम्प मच गया। बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर फ़रार हो गए। युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जंहा पर उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई। सूचना पाकर मौक़े पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए।


घटना की जानकारी कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। घायल युवक विद्या सागर यादव झूंसी थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव का रहने वाला है। जो की प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शहर के सबसे पॉस इलाके में युवक को गोली मार कर अपराधियों ने सनसनी फैला दी है। गोली क्यूं मारी गई यह अभी साफ़ नही हो सका है।


आपको बता दें की चौबीस घंटे में दूसरी बार गोली चला कर अपराधियों से प्रशासन को एक बार फिर चुनौती है। पुलिस के आलाधिकारी जांच में जुटे है ,पुलिस के मुताबिक़ कोई पुरानी रंजिश की भी जांच की जा रही है। युवक को गोली उस वक़्त मारी गई जब वह अपने एक साथी के साथ अपनी कार सर्विस कराने आया था। वह जैसे ही गाड़ी से उतरा तभी पीछे से बदमाशों ने युवक को गोली मारकर फ़रार हो गए। आनन फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

Next Story