प्रयागराज

अतीक और अशरफ को मारने वालों की हुई पहचान, बांदा, हमीरपुर और कासगंज के रहने वाले है हत्यारे

Shiv Kumar Mishra
16 April 2023 5:10 AM GMT
अतीक और अशरफ को मारने वालों की हुई पहचान, बांदा, हमीरपुर और कासगंज के रहने वाले है हत्यारे
x

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राजनैतिक माफिया अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या में शामिल तीन शूटर मौके से गिरफ्तार किए गये। जिनसे पुंछ तांछ के बाद पता चला है कि तीनों यूपी एक अलग अलग जिलों के रहने वाले है।

इन तीनों हमलावरों की पहचान हो चुकी है। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर सनी सिंह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहना वाला है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर सनी सिंह के भाई पिंटू सिंह ने कहा कि यह कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज़ हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। यह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं और बचपन में ही भाग गया था। हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह हमीरपुर के कुरारा का निवासी है। थाना कुरारा के वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है।

दूसरा हमलावर लवलेश तिवारी उत्तर प्रदेश बांदा जनपद का रहने वाला है। जैसे ही इस मर्डर में लवलेश तिवारी का नाम आया तो लोग उसके परिवार की चर्चा करने लगे। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर लवलेश तिवारी के पिता यज्ञ तिवारी ने कहा है कि हमें कोई जानकारी नहीं की वह वहां कैसे पहुंच गया और हमें इससे कोई मतलब नहीं है। यह प्रयागराज में कब से है हमें नहीं पता। यह आखिरी बार 7-8 दिन पहले आया था।

तीसरा हमलावर अरुण मौर्य यूपी के कासगंज जनपद का रहने वाला है। अभी उसके परिवार से संपर्क हुआ तो उसकी चाची ने बताया है। शूटर अरुण मौर्या कासगंज के सोरों का रहने वाला है। पुलिस शूटर अरुण मौर्या से पूछताछ कर रही। अतीक,अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई।


Next Story