- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रायबरेली
- /
- रायबरेली में कांग्रेस...
रायबरेली में कांग्रेस MLA ने किया PM मोदी की दीर्घायु के लिए सूर्य यज्ञ
रायबरेली. पूरे देश में आज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्मदिन (Birthday) बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भंडारे का आयोजन किया तो किसी ने मरीजों को फल बांटे. लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर किया गया एक आयोजन पूरे देश में चर्चा का विषय बन रहा है.
यह आयोजन किया है हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह (Congress MLA Rakesh Singh) ने. राकेश सिंह ने शहर के जगमोहनेश्वर शिव मंदिर में पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए सूर्य पूजा और सूर्य यज्ञ का आयोजन किया. विधायक राकेश सिंह के सूर्य यज्ञ में उनके सैकड़ों समर्थक भी शामिल हुए. उधर कांग्रेस पार्टी ने विधायक राकेश सिंह द्वारा पीएम का जन्मदिन मनाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं.
रायबरेली शहर के प्रतिष्ठित शिव मंदिर जगमोहनेश्वर धाम में पूजा अर्चना कर रहे विधायक राकेश सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से चुन कर विधानसभा पहुंचे. 2018 में विधायक के एमएलसी भाई दिनेश सिंह की निष्ठा कांग्रेस पार्टी से टूट गई और वह बीजेपी में शामिल हो गए. लेकिन राकेश सिंह कांग्रेस में बने रहे. पर उसके बाद से वह कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए. अलबत्ता वह बीजेपी के कार्यक्रमों में जरूर दिखते हैं.
मोदी और योगी महापुरुष हैं: राकेश सिंह
आज पीएम मोदी के 67वें जन्मदिन पर सूर्य यज्ञ का आयोजन कर रहे राकेश सिंह की मानें तो पीएम मोदी देश के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं और जिस प्रकार सूर्य पूरे विश्व को उजाला देता है, उसी प्रकार पीएम मोदी पूरे विश्व को प्रकाशमान करें. पार्टी पर पूछे गए सवाल पर उनका कहना है कि मनुष्य जो अच्छा कार्य कर रहा है, उसका समर्थन करना चाहिए चाहे वह जिस दल का हो. उन्होंने कहा कि मोदी और योगी दोनों ही महापुरुष है.
राकेश सिंह क्यों इस्तीफा नहीं दे रहे: कांग्रेस
उधर कांग्रेस विधायक राकेश सिंह द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सूर्य यज्ञ किए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल खड़े कर दिए. कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते हैं और आज विपक्ष का गुणगान कर रहे हैं. ऐसे लोगो को तुरंत पार्टी से निकाल देना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि क्यों विधायक राकेश सिंह पार्टी से इस्तीफा नहीं दे रहे?
Ad