
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राजा भईया की पत्नी...
राजा भईया की पत्नी भानवी सिंह ने गुजारे भत्ते के लिए मांगे 10 लाख महीने

राजा भईया और भानवी सिंह के केस में अब भानवी ने राजा भईया से एक बड़ी रकम की मांग की हैं।
महंगे ब्रांड के शौकीन हैं राजा भईया
आज यानी 17 अक्तूबर यानी मंगलवार को भानवी सिंह अपने ससुर राजा उदय प्रताप सिंह के साथ दिल्ली की साकेत कोर्ट पहुंचीं। फैमिली कोर्ट दाखिल अर्जी में भानवी सिंह ने राजा भईया की लाइफस्टाइल का जिक्र की। उन्होंने लिखा कि राज भईया महंगे ब्रांड के सूटकेस, महंगे परफ्यूम, फुटवियर के शौकीन हैं। राजा भैया Ferragamo, Gucci,Versace जैसे ब्रांड्स के शौकीन हैं। राजा भैया के कपड़े, जयपुर में सिलते बनते हैं। वह Mont Blanc, Gucci, Versace जैसे महंगे ब्रांड के चश्मे पहनते हैं।
तलाक नहीं देना चाहती भानवी
आज कोर्ट में पहले भानवी सिंह ने कहा था कि, वह तलाक देने के लिए तैयार नहीं हैं। भानवी ने इस आरोप से साफ इनकार कर दिया है कि उन्होंने अपने पति को छोड़ दिया था। वह उनके साथ नहीं रहना चाहती थीं। भानवी सिंह के वकील के अनुसार राजा भैया के पिता आज अपना बयान देने के लिए पहुंचे। कोर्ट में उनकी मौजूदगी को रिकॉर्ड में दर्ज की गई। राजा भैया के वकील ने पिता का बयान अभी रिकॉर्ड पर लेने से मना कर दिया। कोर्ट ने राजा भैया के वकील को जवाब दाखिल करने के लिए कहा। कोर्ट ने पूछा कि उदय प्रताप सिंह के बयान को क्यों रिकॉर्ड पर नहीं देना चाहते हैं। इसकी वजह बताने के लिए कहा। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।