रामपुर

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू आज होंगे भाजपा में शामिल

Shiv Kumar Mishra
21 Nov 2022 6:20 AM GMT
आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू आज होंगे भाजपा में शामिल
x

समाजवादी पार्टी आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। शानू के साथ ही आजम खां के कई करीबी भी आज उनका साथ छोड़ देंगे। इस तरह आजम ख़ान को बड़ा झटका लगेगा।

जहां अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव के मंच पर पाँव छूकर आशीर्वाद लिया। तो वहीं आजम ख़ान के साथ इस घटना से उन्हे एक और सदमा लगेगा। वैसे ही परेशानियाँ कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले काफी समय जेल में रहना उसके बाद सरकार न बनना। फिर लोकसभा सीट हार जाना और फिर विधायकी भी चले जाना।

अब उनके लिए अभी भी परेशानियों का सबब कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उनेक साथ आजम ख़ान के की समर्थक भी पार्टी छोड़ देंगे।

Next Story