Begin typing your search...

रामपुर में मां बेटे का शव मिलने से फैली संनसनी, सुसाइड नोट में किया इस बात का जिक्र

रामपुर में मां बेटे का शव मिलने से फैली संनसनी, सुसाइड नोट में किया इस बात का जिक्र
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बंद मकान में सौतेली मां-बेटे की लाश मिली है। लाश तीन से चार दिन पुरानी होने के कारण फूल गई थी और उसमें से बदबू आने लगी थी। लाश के पास से ही एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया है। पुलिस मां-बेटे की की मौत के मामले की जांच में जुट गई है।

दोनों के शव न्यू कृष्णा विहार कालोनी ज्वालानगर में मिले हैं। यहां मां-बेटे किराये के मकान में रहते थे। दोनों कुछ दिन से नजर नहीं आ रहे थे। इस पर आसपास वालों ने सोचा कि मां-बेटे घर पर नहीं हैं। लेकिन, रविवार शाम से आसपास के लोगों को बदबू आने लगी। जब बदबू असहनीय हो गई तो रात साढ़े आठ बजे लोगों ने सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मकान अंदर से बंद था। इस पर छत के रास्ते पुलिस अंदर घुसी।

अंदर का नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। अंदर कमरे में दो लाशें पड़ी थीं। इनमें महिला की लाश पंखे के कुंडे से लटकी थी, जबकि बेटे की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। पुलिस ने महिला की लाश नीचे उतरवाई। आसपास लोगों से पूछताछ करने लगी। तब तक पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान वहां अनिल कुमार नाम का व्यक्ति पहुंचा। उसने बताया कि ये लाशें उसकी पत्नी और बेटे की है। इस पर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अनिल कुमार सब्जी विक्रेता है। महिला उसकी दूसरी पत्नी थी। सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुनीता ने लिखा है कि अनिल तुम हमारी मौत के लिए जिम्मेदार हो। हमने तुम्हारे लिए पूरी दुनिया छोड़ दी, लेकिन तुम बेवफा निकले। एसपी का कहना है कि महिला तो फांसी पर झूल गई, लेकिन बेटे की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। हो सकता है, उसे पहले जहर दे दिया हो। बेटा दूसरी पत्नी का था जो दूसरी क्लास में पढ़ता था।

Shiv Kumar Mishra
Next Story
Share it