रामपुर

सपा नेता आज़म खान की तबियत बिगड़ी

Shiv Kumar Mishra
29 May 2022 5:07 AM GMT
सपा नेता आज़म खान की तबियत बिगड़ी
x

सपा नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान की तबियत देर रात बिगड़ गई। उन्हें तत्काल दिल्ली ले जाया गया है। जहां अब तक उनका इलाज किया जा रहा है। अभी अस्पताल स्तर से उनके स्वास्थ्य की कोई जानकारी नहीं मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक आजम खान देर रात 3 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किये गए है। उन्हे सीने में दर्द की शिकायत और सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी के बाद भर्ती किया गया है। अभी मेडिकल बुलेटिन जारी नही हुआ है।

उनके साथ पूर्व मंत्री सरफराज खान के बेटे शाहनवाज खान मौजूद है। फिलहाल आजम खान का मुसीबतें पीछा छोड़ती नजर नहीं या रही है।

Next Story