उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के करीबी को दी गई यूपी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सुजीत गुप्ता
19 Jun 2021 12:28 PM GMT
पीएम मोदी के करीबी को दी गई यूपी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
x
एमएलसी बनने के बाद से एके शर्मा लगातार यूपी में एक्टिव थे। विभिन्न जिलों में कोविड नियंत्रण अभियान में जुटे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना को नियंत्रित करने में उनका खास योगदान माना गया।

लखनऊ, यूपी में विधानसभा का चुनाव 2022 में होने को आ रहा है जिसको लेकर सुबे में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है तो वही अब भाजपा ने प्रदेश में प्रधानमंत्री के करीबी रहे पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। एके शर्मा को यूपी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। आईएएस से इस्तीफा देकर राजनीति में आने के बाद फरवरी में उन्हें एमएलसी बनाया गया था। पिछले कुछ समय से उनके योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने और उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अर्चना मिश्रा और अमित बाल्मीकि को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है. मालूम हो कि गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को 14 जनवरी 2021 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बीजेपी (BJP) की सदस्यता दिलाई थी. क्योंकि अरविंद कुमार शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी के नजदीकी लोगों में शुमार रहे हैं और वह एकाएक वीआरएस लेकर यूपी में एमएलसी चुनाव के बीच बीजेपी से जुड़े.

एमएलसी बनने के बाद से एके शर्मा लगातार यूपी में एक्टिव थे। विभिन्न जिलों में कोविड नियंत्रण अभियान में जुटे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना को नियंत्रित करने में उनका खास योगदान माना गया। प्रधानमंत्री ने बनारस मॉडल की चर्चा भी की थी। भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि इन लोगों की नियुक्ति से पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी। खासकर एके शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि वह मऊ से आते हैं। वहां उनका काफी वर्चस्व है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्वांचल में पार्टी को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। वह लंबे समय तक ब्यूरोक्रेसी में रहे हैं, उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा।

Next Story