उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस ने गौ तस्करी के आरोपी की संपत्ति की कुर्क

Special Coverage Desk Editor
15 Jan 2022 4:59 PM GMT
Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस ने गौ तस्करी के आरोपी की संपत्ति की कुर्क
x
Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस ने गौ तस्करी के आरोपी की संपत्ति की कुर्क

Saharanpur News: पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सहारनपुर के मार्गदर्शन एंव पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्गत आदेश निर्देशो के अनुपालन में गैगस्टर व गौ तस्करी कर सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु श्रीमान क्षेत्राधिकारी नकुड महोदय के निर्देश में प्रभारी निरीक्षक श्री जसबीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0स0 171/2020 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट के शातिर गौकस अपराधी फुरकान पुत्र शौकत निवासी ग्राम लण्ढौरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर जो एक शातिर किस्म का गौकशी का अभ्यस्त अपराधी है जो गैर राज्य व गैर जनपद से गौवंश की तस्करी करके थाना क्षेत्र में गौकशी करता था तथा उक्त कृत्य से काफी धन एकत्र कर लिया था, पुलिस शातिर अपराधी के विरुद्ध धारा 14(1) गैगंस्टर अधिनियम की कार्यवाही करते हुए अपराधी फुरकान उपरोक्त द्वारा गौकशी के अपराध कारित करके अवैध रुप से अर्जित किये गये धन से गाडी स्कार्पियो न0 यूपी 11 आर 8866 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के पत्रांक 1684/रीडर/दिनाकं 31.12.2021 के वाद सं0 09/2021 बनाम फुरकान धारा 14 उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप ( निवारण अधि) अधिनियम 1986 के आदेशानुसार कुर्क करायी गयी ।

कुर्क सम्पत्ति का विवरण:–

गाडी स्कार्पियो न0 यूपी 11 आर 8866

अभि0 फुरकान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0स0 141/2019 धारा 379/511 भादवि थाना रामपुर मनि0 सपुर

2. मु0अ0स0 283/2019 धारा 3/8 गौवध अधि0 व 307/147/148/149 भादवि थाना रामपुर मनि0 सपुर

3. मु0अ0स0 171/2020 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना रामपुर मनि0 सपुर

4. मु0अ0स0 31/2020धारा 136 विघुत अधि0 थाना रामपुर मनि0 सपुर

5. मु0अ0स0 135/2020 धारा 342 भादवि व 136/137 भारतीय विघुत अधि0 थाना गढी पुख्ता जिला शामली

6. मु0अ0स0 298/2020 धारा 136/137 भारतीय विघित अधिनियम थाना थानाभवन जिला शामली

7. मु0अ0स0 12/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना गढी पुख्ता जिला शामली

8. मु0अ0स0 350/2020 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना थानाभवन जिला शामली

पुलिस पार्टी –

1. नायब तहसीलदार मोनिका चौहान तहसील सदर स0पुर।

2. प्र0नि0 श्री जसबीर सिंह थाना रामपुर मनि0 स0पुर।

3. व0उ0नि श्री कपिल देव थाना रामपुर मनि0 स0पुर।

4. उ0नि0 श्री ब्रजपाल सिंह थाना रामपुर मनि0 स0पुर।

5. हेका0 492 हरेन्द्र सिंह थाना रामपुर मनि0 स0पुर।

6. का0 314 प्रदीप कुमार थाना रामपुर मनि0 स0पुर।

7. मका0 2151 सरिता थाना रामपुर मनि0 स0पुर।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story