सहारनपुर

सहारनपुर : भारतीय किसान यूनियन तोमर ने किया धरना प्रदर्शन

Arun Mishra
19 Sep 2020 12:36 PM GMT
सहारनपुर : भारतीय किसान यूनियन तोमर ने किया धरना प्रदर्शन
x
स्टेट हाईवे 59 पर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोलकी कला के निकट बनाए जा रहे द्वितीय टोल प्लाजा के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

सहारनपुर : यूपी के जनपद सहारनपुर में स्टेट हाईवे 59 पर गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोलकी कला के निकट बनाए जा रहे द्वितीय टोल प्लाजा के विरोध में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश पाल तथा जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों से भी अधिक कार्यकर्ताओं का स्टेट हाईवे 59 पर दूसरा टोल प्लाजा न बनाए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के वरिष्ठ कार्यकर्ता शमीम अहमद, मुकीम प्रधान, दिलशाद मलिक, शाहनवाज खाँ आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : शाहनवाज मलिक

Next Story