सहारनपुर

बीजेपी ने सहारनपुर के Ex बीजेपी जिलाध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित

Shiv Kumar Mishra
23 Nov 2020 2:18 PM GMT
बीजेपी ने सहारनपुर के Ex बीजेपी जिलाध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित
x

उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे सहारनपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुण्डीर को भाजपा ने छह वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को अनुशासन हीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मानवीर पुण्डीर को पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश दिए है।

Next Story