सहारनपुर

सहारनपुर में बकरीद पर खूनी संघर्ष, दो दो लोग दोनों पक्षों से गिरफ्तार

Special Coverage News
22 Aug 2018 6:08 PM IST
सहारनपुर में बकरीद पर खूनी संघर्ष, दो दो लोग दोनों पक्षों से गिरफ्तार
x

एक तरफ जहां देश भर में लोग बुधवार को बकरीद का जश्न मना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ ये जश्न मातम में बदल गया यूपी के सहारनपुर में बकरीद के मौके पर कुर्बानी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसको लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए।


जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात पर काबू पाया और इस विवाद दोनों पक्षों के 2-2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसएसपी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि यहां कुर्बानी के स्थल को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें मौके पर फोर्स भेजी गई। दोनों पक्षों के 2-2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव चौबारा का है। यहां पर सुबह 8 बजे से लोग ईद की नवाज में कुर्बानी की तैयारी को लेकर जुटे हुए थे। इस दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में कुर्बानी स्थल को लेकर आपस में तू तू-में में हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने गाड़ियों में आग लगानी शुरू कर दिया। बता दें कि इस खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Next Story