सहारनपुर

सहारनपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, दस घंटे में दो मुठभेड़, दो नामी बदमाशों को लगी गोली

Shiv Kumar Mishra
21 April 2022 5:16 AM GMT
सहारनपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, दस घंटे में दो मुठभेड़, दो नामी बदमाशों को लगी गोली
x

सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जिले में कार्यभार ग्रहण किया है उसके बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है जिससे अपराधी या तो जेल में जा रहे है या मैदान छोड़कर भाग रहे है। आज भी दस घंटे के अंदर दो थानों मे अपराधियों से मुठभेड़ हुई है।

पहली मुठभेड़ थाना कोतवाली नगर पुलिस व SOG सहारनपुर की संयुक्त टीम द्वारा बाद पुलिस मुठभेड 1 बदमाश घायल/गिरफ्तार, मौके से 1 स्कूटी, 1 लाख रूपये व अवैध असलहा/कारतूस बरामद

दिनांक 15-03-2021 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के लिंक रोड पर प्रसिद्ध समाजसेवी डाक्टर के0एल0 अरोड़ा के घर में उस समय चोरी हो गयी थी जब उनका पूरा परिवार किसी शादी समारोह में घर से बाहर गया हुआ था। जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 64/21 धारा 381 भादवि0 पंजीकृत किया गया था। तभी से कोतवाली नगर पुलिस शातिर चोर की तलाश में लगी हुई थी।

लिंक रोड पर डाक्टर के0एल0 अरोडा के घर में हुई चोरी की घटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर द्वारा संज्ञान लेते हुऐ अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवलाली नगर पुलिस के साथ-साथ SOG टीम को भी लगया गया था।

जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी प्रथम, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम के अथक प्रयासो से दिनांक 20.अप्रैल को शाम के समय कोतवाली नगर पुलिस को एक सटीम सूचना मिली कि लिंक रोड पर डाक्टर के0एल0 अरोडा के घर चोरी करने वाला योगेन्द्र अपने एक साथी के साथ स्कूटी से ढमोला पुल के पास देखा गया है, इस सूचना को SOG को बताते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा नूरबस्ती मौहल्ले में ढमोला पुल के पास चारो तरफ से घेराबंदी की गयी।

पुलिस को देखते ही बदमाशों द्वारा पुलिस के ऊपर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया तो काउंटर फायरिंग के दौरान 1 बदमाश घायल होकर स्कूटी सहित वहीं गिर गया जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। घायल बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उपचार हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु कोबिंग की जा रही है। बदमाश की पहचान योगेन्द्र उर्फ इन्द्र पुत्र शेरबहादुर निवासी अतरिया वार्ड नं0-7 थाना अतरिया जनपद कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से 1 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा व 1 जिंदा कारतूस, 01 स्कूटी तथा स्कूटी की डिग्गी में रखे थैले में करीब एक लाख रूपये (चोरी का माल) बरामद हुआ है।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इस योगेन्द्र की तलाश हरियाणा के कैथल पुलिस द्वारा भी की जा रही थी। दिनांक 28/02/2022 की रात्रि में हरियाणा के कैथल जिले के एक बड़े उद्योगपति व भाजपा नेता संजय तंवर के घर में इसी योगेन्द्र और उसके साथियों द्वारा करोड़ों की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस अधीक्षक कैथल को इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दे दी गई है, जहां से कैथल पुलिस टीम पूछताछ हेतु सहारनपुर के लिए रवाना हो गई है। गिरफ्तार एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

दूसरी मुठभेड़ थाना कुतुबशेर पुलिस की कार सवार 02 बदमाशो से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश घायल/गिरफ्तार, मौके से अवैध शराब, गाड़ी व अवैध असलहा/कारतूस बरामद

थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा मानकमऊ से फंदपुरी रोड़ पर सरसावा बॉर्डर की तरफ गांव उनाली को जाने वाले कच्चे रास्ते पर सफारी गाड़ी में सवार 2 बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग का मुॅहतोड़ जवाब दिया गया। पुलिस व बदमाशों के बीच हुई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का 1 साथी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही हैं। घायल बदमाश मनीष शर्मा पुत्र लख्मीचन्द निवासी चन्द्रलोक कालोनी साबून गोदाम थाना टीपीनगर जनपद मेरठ को मौके से 30 पेटी अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का, 1 सफारी गाड़ी नं0 डीएल 3 सीबीएन-1486, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को मौके से प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, सहारनपुर में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्व थाना कुतुबशेर पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Next Story