सहारनपुर

कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

सुजीत गुप्ता
29 Sep 2021 5:47 AM GMT
कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
x

बुधवार सुबह करीब 5 बजे नागल देवबंद स्टेट हाईवे पर सधारणसिर चौराहे के निकट एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में एक दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि सहारनपुर के रेलवे रोड निवासी अशोक सलूजा अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गए थे। बुधवार सुबह को वह सहारनपुर लौट रहे थे। जैसे ही अव नागल के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। हादसे में अशोक सलूजा, उनकी पत्नी और एक साले की मौत हो गई। जबकि, अशोक सलूजा का बेटा हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही खलबली मच गई। पुलिस ने मृतको के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

Next Story