
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सहारनपुर
- /
- 30 सितम्बर को...
30 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुचेंगे सहारनपुर

सहारनपुर : 2019 के लोकसभा चुनाव की सुगबुहाट शुरू हो गई है। एक ओर जहां विपक्ष महागठबंधन की तैयारियों में लगा है वही केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा भी छिटकते वोट बैंक को जुटाने में लगी है। पश्च्चमी उत्तर प्रदेश में गड़बढ़ाये समीकरण को देखते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पश्चमी उत्तर प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 सितम्बर को सहारनपुर पहुँच रहे हैं। जहां वे न सिर्फ चार लोकसभा सीटों की समीक्षा बैठक करेंगे बल्कि पार्टी नेताओ और पदाधिकारियों को भी पाठ पढ़ाएंगे।
मुख्यमंत्री दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस के लिए जिलाधिकारी अलोक कुमार पांडेय ने अधिकारियो के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, साफ सफाई, बैरिकेटिंग, लाईट एण्ड साऊण्ड, कुर्सी, विद्युत, खान-पान, पेय जल, ट्रैफिक आदि की समुचित व्यवस्था सुदुर्ढ ढंग से की जाये। उन्होनें अधिकारियो को सौपें गये कार्यो का भली प्रकार निर्वहन करने के निर्देश दिये है।
रिपोर्ट :- अंकुर सैनी