सहारनपुर

सहारनपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, 3 शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार

सुजीत गुप्ता
24 Nov 2021 2:33 PM GMT
सहारनपुर पुलिस का सराहनीय कार्य, 3 शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार
x

सहारनपुर। थाना तीतरों, सहारनपुर पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा 03 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से 16 हजार रुपये नगद व एक अदद तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस बरामद। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सहारनपुर व श्रीमान पुलिस अघीक्षक ग्रामीण द्धारा निर्गत आदेशो व निर्दशो के अनुपालन मे तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी गगोह महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे अभियोगो का अनावरण कर अभि0गण की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री बृजेश कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक तीतरो जनपद सहारनपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना तीतरो जनपद सहारनपुर द्धारा दिनाक 19/09/2021 को रात्री मे कच्ची गढी मार्ग कस्बा तीतरो मे मुफ्ती मोबिन के यहाँ अज्ञात बदमाशो द्धारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये दिनाक 23/11/2021 को फूसगढ पुलिया के पास से 03 लूटेरे मय लूटी गयी धनराशि 16 हजार व एक अदद तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है ।

दिंनाक 23-11-2021 को थाना तीतरो पुलिस व क्राईम ब्रान्च के द्धारा दौराने गस्त मुखबिर की सूचना पर अभि0गण 1. इमरान पुत्र खान मौ0 2. शाहजेब पुत्र शमशाद उर्फ चम्पत निवासीगण मौ0 अफगनान कला थाना तीतरो जनपद सहारनपुर 3. सुफीयान पुत्र युनुस निवासी शेखजादगान थाना तीतरो जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से मु0अ0स0 141/21 घारा 395/412 ipc से सम्बन्धित लूटी की धनराशि मे से 16 हजार रुपये नकद व एक अदद तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस बरामद हुये। अभि0गण के विरुद्ध अवैध शस्त्र , हत्या जैसे अन्य सगीन अपराध के अभियोग पजीकृत है। उक्त घटना मे सलिप्त अन्य अभि0गण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:-

1-उ0नि0 श्री जयवीर सिह क्राईम ब्रान्च जनपद सहारनपुर मय टीम

2-उ0नि0 श्री राजबहादुर राठी थाना तीतरो जनपद सहारनपुर

3-का0 16 पवन सिह थाना तीतरो जनपद सहारनपुर

4-का0 2341 नितिन कुमार थाना तीतरो जनपद सहारनपुर

5-का0 240 सोनू कुमार थाना तीतरो जनपद सहारनपुर

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story