सहारनपुर

विद्युत संविदा संघ के कर्मचारियों ने किया मासिक बैठक का आयोजन

सुजीत गुप्ता
12 Sep 2021 1:13 PM GMT
विद्युत संविदा संघ के कर्मचारियों ने किया मासिक बैठक का आयोजन
x

देवबंद। जनपद सहारनपुर के विद्युत संविदा संघ कर्मचारियों ने विद्युत। वितरण खंड देवबंद के तलहेड़ी बुजुर्ग में स्थित पलक वाटिका बैंकट हॉल में संगठन के प्रदेश महामंत्री रामभूल सैनी जी व जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन कुमार के नेतृत्व में विद्युत संविदा कर्मचारियों की मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया।

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने मासिक मीटिंग में निम्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें विद्युत संविदा कर्मचारियों का वेतन माह के प्रथम सप्ताह में मिलना चाहिए और कंपनी द्वारा सभी संविदा कर्मचारियों को विभाग द्वारा पहचान पत्र ई एसआई कार्ड और बीमा उपलब्ध कराया जाना चाहिए, और विद्युत संविदा कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की घटना घटित होने के बावजूद इलाज खर्च दिया जाए विद्युत संविदा कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाने पर परिवार के मुखिया को पेंशन दी जाए।

जिसमे मोहम्मद फिरोज को जिला प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया, जितेंद्र कश्यप को संगठन मंत्री, विनोद कुमार को जिला संगठन मंत्री ,सुभाष चंद्र को संयुक्त मंत्री ,कंवरपाल को प्रचार मंत्री खंड देवबंद ,सुमित कुमार उपखंड अध्यक्ष देवबंद, लोकेश कुमार उपखंड अध्यक्ष नागल को नियुक्ति पत्र दिया गया। मौके पर उपस्थित रहे संविदा कर्मचारी सचिन त्यागी ,भोपाल सिंह सुलेमा ,संदीप ,अंशुल कुर्बान ,कंवरसेन ,रेनू ,साजिद आदि कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Next Story