सहारनपुर

उत्तर प्रदेश में बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल उत्तर प्रदेश का विभाजन - भगत सिंह वर्मा

Shiv Kumar Mishra
7 March 2021 7:01 AM GMT
उत्तर प्रदेश में बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल उत्तर प्रदेश का विभाजन - भगत सिंह वर्मा
x

आज यहां गन्ना समिति देवबंद में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारतवर्ष ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है दुनिया के मात्र 4 देश जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। आज उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 24 करोड़ हो गई है उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो गई है इतने बड़े राज्य का संचालन लखनऊ में बैठकर मुख्यमंत्री के बूते की बात नहीं रह गई है उत्तर प्रदेश 240928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जिसमें 75 जिले व 80 लोकसभा क्षेत्र हैं।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण बहुत जरूरी है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले उत्तर प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं जबकि पश्चिम के विकास पर मात्र 19% धन खर्च किया जाता है जो यहां की 8 करोड जनसंख्या के लिए सरासर अन्याय व भेदभाव है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 26 जिलों का पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे उन्नति शील खुशहाल रोजगार परक राज्य होगा। आज उत्तर प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिलती है सारी नौकरियों पर पूरब के लोगों का वर्चस्व है आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी सभी विभागों में पूरब के अधिकारी और कर्मचारी नौकरी कर रहे हैं जो यहां के शिक्षित युवाओं के साथ सरासर अन्याय है उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय आज बिहार के बराबर हो गई है जबकि छोटे राज्य हरियाणा उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय उत्तर प्रदेश से 4 गुना अधिक है जिस दिन पृथक पश्चिम प्रदेश बनेगा उस दिन यहां की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति जी को एक पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण करने की मांग की है। भगत सिंह वर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए यहां के किसानों मजदूरों युवाओं व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों व सभी वर्गों के लोगों से एकजुट होकर पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण के संघर्ष में भागीदारी करने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल उत्तर प्रदेश का विभाजन ही है। बड़ा प्रदेश होने के कारण ही यहां शिक्षित युवाओं को जहां नौकरी नहीं मिल रही है वहीं पर यहां का किसान समस्याओं से जूझ रहा है छोटे-छोटे राज्यों से ही देश की उन्नति संभव है पृथक पश्चिम प्रदेश में जहां गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल गन्ना किसानों को मिलेगा वहीं पर यहां की चीनी मिलें गन्ना किसानों को नकद भुगतान व बकाया ब्याज का भुगतान तत्काल करेंगी।

आज की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पहल सिंह सैनी ने कहा कि सभी समस्याओं का एकमात्र हल उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है जिसके लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा लगातार संघर्ष कर रहा है आज छोटे-छोटे राज्य ही देश में लगातार उन्नति कर रहे हैं। बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वाजिद अली त्यागी ने कहा की अब वह दिन दूर नहीं जब पश्चिम की जनता इकट्ठा होकर मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण करा कर ही दम लेगी। यहां की उन्नति का रास्ता पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण से ही संभव है।

बैठक में मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद असद कासमी प्रदेश सचिव विनोद सैनी मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी जिला उपाध्यक्ष डॉ मोहम्मद अरशद चौधरी बदर आलम केसर आलम मोहम्मद याकूब हाजी सुलेमान वसीम जहीर पुर रियासत पहलवान रविंद्र प्रधान सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी राजकरण नीतू हरपाल सिंह जोगेंद्र सिंह डॉक्टर यशपाल त्यागी संजय त्यागी नीरज सैनी नैन सिंह सैनी सुभाष शर्मा इंजीनियर सुभाष त्यागी आदि ने भाग लिया।

Next Story