सहारनपुर

प्रधानमंत्री जी देश हित में तीन कृषि काले कानूनों को तत्काल वापस लें- भगत सिंह वर्मा

Shiv Kumar Mishra
12 Feb 2021 12:18 PM GMT
प्रधानमंत्री जी देश हित में तीन कृषि काले कानूनों को तत्काल वापस लें- भगत सिंह वर्मा
x
मुख्यमंत्री योगी जी गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करें

आज यहां इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि यह तीन कृषि काले कानून किसान व गरीब को बर्बाद करने वाले हैं और इनसे देश को काफी नुकसान होगा इन कानूनों से देश के चंद कारपोरेट घरानों को लाभ होगा। यह काले कानून अन्नदाता किसानों के लिए डेथ वारंट है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी जी को देश में किसान हित में इन्हें तत्काल वापस लेना चाहिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को किसानों के हित के लिए मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़ना चाहिए। देश में सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के अन्नदाता किसानों पर बढ़ते हुए कर्ज को माफ करना चाहिए। देश हित में महान कृषि वैज्ञानिक हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाना चाहिए देश के किसानों को कृषि कार्य हेतु सब्सिडी देकर आधे रेट पर बिजली उपलब्ध करानी चाहिए। किसानों को कृषि कार्य हेतु ₹30 लीटर डीजल उपलब्ध कराना चाहिए। राष्ट्रीय किसान आय आयोग का गठन किसानों की उन्नति के लिए किया जाए। आम जनता के हित के लिए डीजल पेट्रोल गैस के दाम काम किए जाएं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से परदेस में गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करने की मांग की। उत्तर प्रदेश के 120 चीनी मिलों पर इस वर्ष का गन्ना भुगतान 11464 करोड रुपए बकाया हो चुका है और पिछले वर्ष का भी 990 करोड रुपए चीनी मिलों पर गन्ना भुगतान बकाया है इसे तत्काल गन्ना किसानों को दिलाया जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भारत सरकार के शुगर कंट्रोल ऑर्डर 1966 के अनुसार जो चीनी मिलें 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों को भुगतान नहीं करती उन्हें 15 परसेंट वार्षिक दर से किसानों को ब्याज अदा करना चाहिए। उत्तर प्रदेश की 120 चीनी मिलों पर प्रदेश के गन्ना किसानों का 8000 करोड रुपए ब्याज बकाया है जिसे दिलाने के लिए हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश किया हुआ है मुख्यमंत्री योगी जी चीनी मिलों से यह ब्याज अविलंब प्रदेश के गन्ना किसानों को दिलाएं।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर मंडल की 17 चीनी मिलों पर आज की तारीख तक 2161 करोड रुपए इस वर्ष का गन्ना भुगतान बकाया हो गया है और ब्याज 12 सौ करोड रुपए बकाया है सहारनपुर जिले की 6 चीनी मिलों पर 630 करोड रुपए गन्ना भुगतान व 400 करोड रुपए ब्याज बकाया है इसे तुरंत दिलाया जाए। अभी तक गन्ने का रेट घोषित न होने चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान व ब्याज मैं मिलने से गन्ना किसानों में भारी रोष व्याप्त है जो कभी भी उग्र रूप धारण कर सकता है। भगत सिंह वर्मा ने कहां की सभी समस्याओं को हल कराने के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 18 फरवरी को गन्ना समिति देवबंद में किसानों की सभा करके रेलवे स्टेशन देवबंद पर रेलों का चक्का जाम करेगा।

आज की बैठक की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की व संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष नीरज कपिल मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिल्लू जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद अरशद जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अमजद नरेश कुमार एडवोकेट विवेक कुमार रोड रोहित कुमार वसीम जहीर पुर रविंद्र प्रधान हरपाल सिंह समर पाल सिंह करण कुमार शाहनवाज एडवोकेट रविंदर गिल विजय पाल सिंह डायरेक्टर सुरेंद्र गिल मोहम्मद फारुख मोहम्मद याकूब हाजी सुलेमान अमीर आलम गयूर अली आदि ने भाग लिया।

Next Story