सहारनपुर

सहारनपुर : 2016 से फरार 25 हजार का एक ईनामी उम्र कैद से सजायाफ्ता हत्यारोपी गागलहेड़ी पुलिस के चढा हत्थे, भेजा जेल

Arun Mishra
5 Jan 2022 5:42 AM GMT
सहारनपुर : 2016 से फरार 25 हजार का एक ईनामी उम्र कैद से सजायाफ्ता हत्यारोपी गागलहेड़ी पुलिस के चढा हत्थे, भेजा जेल
x
सहारनपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 25 हजार के इनामी फरार सजायाफ्ता हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

सहारनपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 25 हजार के इनामी फरार सजायाफ्ता हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. आकाश तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के मार्गदर्शन में सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वर्ष-2016 से फरार चल रहा 25,000/-रुपये का एक ईनामी उम्र कैद से सजायाफ्ता हत्यारोपी क्राइम ब्रांच व थाना गागलहेड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

दिनांक 03-01-2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा अभियुक्त इस्माईल उपरोक्त की गिरफ्तारी पर 25,000/-रुपये का ईनाम घोषित करते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना गागलहेड़ी पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया।

जिसके क्रम में दिनांक 04-01-2022 को अपर पुलिस अधीक्षक, नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना गागलहेड़ी पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के अथक प्रयासों द्वारा वर्ष-2016 से फरार चल रहे 25,000/-रुपये के ईनामी अभियुक्त इस्माईल पुत्र अबरा निवासी कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर को तिवाया कट थाना क्षेत्र गागलहेड़ी से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 लाख 84 हजार रुपये बरामद किये गये है। मौके पर की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बरामद रुपयो को खाने-पीने एवं पुलिस से बचने के लिये अलग-अलग स्थानों पर छिपना स्वीकार किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्व थाना गागलहेड़ी पर अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story