सहारनपुर

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश किए ढेर, एक 50 हजार का इनामी गिरफ्तार!

Arun Mishra
16 Sept 2018 11:35 AM IST
सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश किए ढेर, एक 50 हजार का इनामी गिरफ्तार!
x
वहीं मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं?

सहारनपुर : योगी सरकार में बदमाशो के हौसले एक दम पस्त होते नजर आ रहे हैं। बदमाश वारदात को अंजाम तो दे देते है लेकिन पुलिस से बचके भागने में कामयाब नही हो पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस की भी जितनी सराहना की जाए कम है। सहारनपुर में एक बार फिर पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गयी जिसमे दो बदमाशों की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। जिसमे बताया गया है कि बदमाश ग्रामीणों को अगवा कर ले जा रहे थे। वहीं मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। एक बदमाश पर 50 हजार का इनाम भी रखा हुआ था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



वहीं इस मामले में एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सरसावा पुलिस को सूचना मिली थी कि सोराणा निवासी उमेश और तुलसी का अपहरण कर लिया गया है जिसमें सरसावा की टीम एक्टिवेट की गई और संभावित स्थानों से कॉम्बिंग की गई और बदमाशो से मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी मौत हो गयी और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए है।

रिपोर्ट : अंकुर सैनी/ललित कुमार

Next Story