
Archived
सपा नेता नरेश अग्रवाल बोले, 'मैं कार्यकर्ताओं का भगवान - उनका कोई बाल बांका नही कर सकता'
Arun Mishra
6 Nov 2017 11:34 AM IST

x
नरेश अग्रवाल ने एक चुनावी सभा में कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान खुद को भगवान बता दिया। उन्होंने कहा, "वो कार्यकर्ताओं के लिए ईश्वर हैं, उनके रहते उनका कोई बाल बांका नही कर सकता..?
हरदोई : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने एक चुनावी सभा में कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान खुद को भगवान बता दिया। उन्होंने कहा, "वो कार्यकर्ताओं के लिए ईश्वर हैं, उनके रहते उनका कोई बाल बांका नही कर सकता।
योगी और मोदी का उड़ाया मजाक?
इस दौरान सांसद नरेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जमकर मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि आजकल गांव में गाय-बछड़े दिखते है तो लोग कहते है कि योगी और मोदी आ गए।
अग्रवाल ने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की मोदी 3 लोगों को छोड़कर बाकी पूरे देश को अपनी तरह चायवाला बनाना चाहते है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'एंटी रोमियो' अभियान पर तंज कसते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि इसके बारे में सीएम योगी क्या जाने क्योंकि उनकी तो शादी ही नहीं हुई है। इसके साथ ही उन्होंने नेता को गलत कामों का हितैषी बताते हुए कहा की हम नेता बने हैं तो सही कामों के लिए, अगर हम गलत काम नहीं करवा सकते तो नेता काहे के लिए हैं।
नरेश अग्रवाल ने आगे कहा कि देशहित की बात करने वाले बीजेपी के लोगों के पास कोई कार्यकर्ता जाता है, वो उसके काम को गलत बताकर बचते नजर आते हैं। अगर सही काम कराना होगा, तो लोग नेताओं के पास क्यों जाएंगे। नेताओं का काम कार्यकर्ताओं को सपोर्ट करना होता है, चाहे उसके लिए नियम क्यों ना बदलने पड़ें।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान?
9 जुलाई को नरेश अग्रवाल राज्यसभा में भीड़ की हिंसा के दौरान हुई घटनाओं पर बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने कहा था कि 1991 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कई 'रामभक्त' जेल गए थे। उस वक्त कई स्कूलों को अस्थाई जेल बना दिया गया था। ऐसी एक जेल में वे भी गए थे। उन्होंने वहां की दीवार पर 'रामभक्तों' की ओर से लिखी गई दो लाइन देखी थीं। उन दो लाइनों को उन्होंने सदन को सुनाया था। इनमें कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बातें कही गईं थीं।
Next Story