संभल

संभल में कोल्ड स्टोर अचानक ढहा, तीन दर्जन मलबे में दबे मजदूर

Shiv Kumar Mishra
16 March 2023 7:29 AM GMT
संभल में कोल्ड स्टोर अचानक ढहा, तीन दर्जन मलबे में दबे मजदूर
x

जनपद संभल जिले में स्थित एआर कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अचानक ढह गई। इससे कोल्ड स्टोर में काम कर रहे करीब तीन दर्जन मजदूर मलवे में दब गए। हादसे का पता लगने पर आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जा पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। दबे हुए मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी से मलवा हटाया जा रहा है। कोल्ड स्टोर की बिल्डिंग ढहने की वजह क्षमता से अधिक आलू भरा बताया जा रहा है। मलवे में दबने वालों में बदायूं के मजदूर भी शामिल हैं।

Next Story