संभल

संभल में मंदिर के महंत की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सुजीत गुप्ता
9 July 2021 7:39 AM GMT
संभल में मंदिर के महंत की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
असमोली क्षेत्र के गुमसानी गांव में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर पर रहने वाले महंत भरत गिरी महाराज की गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी।

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंदिर परिसर में महंत का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महंत का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस और अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

बतादें कि असमोली क्षेत्र के गुमसानी गांव में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर पर रहने वाले महंत भरत गिरी महाराज की गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीण पूजा करने पहुंचे। तो महंत का लहूलुहान शव मंदिर परिसर में देख उनके होश उड़ गए।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही आनन-फानन में असमोली थाना प्रभारी रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों को जानकारी दी। तो हजरतनगर गढ़ी समेत कई थानों के फोर्स के साथ सीओ अरुण कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महंत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस हत्या का कारण और हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। महंत की हत्या से हिंदू संगठनों में आक्रोश है।


Next Story