उत्तर प्रदेश

Sanjeev Jeeva Murder : किसके कहने पर हुई संजीव जीवा की हत्या? आरोपी विजय यादव ने कबूलनामे में किया बड़ा खुलासा

Arun Mishra
12 Jun 2023 11:44 AM GMT
Sanjeev Jeeva Murder : किसके कहने पर हुई संजीव जीवा की हत्या? आरोपी विजय यादव ने कबूलनामे में किया बड़ा खुलासा
x
पुलिस को इस हत्या की जांच में पता चला कि विजय यादव मई के आखिरी सप्ताह में नेपाल की राजधानी काठमांडू गया था.

लखनऊ: संजीव जीवा हत्याकांड में आरोपी विजय यादव ने बड़ा कबूलानामा किया है. विजय यादव ने कबूल किया कि उसने नेपाल में संजीव जीवा की हत्या की डील की थी. नेपाल में अशरफ के कहने पर उसने संजीव जीवा की हत्या की. अशरफ का भाई आतिफ लखनऊ जेल में बंद था. तब संजीव जीवा उसे परेशान करता था और उसकी दाढ़ी नोचता था.

पुलिस को इस हत्या की जांच में पता चला कि विजय यादव मई के आखिरी सप्ताह में नेपाल की राजधानी काठमांडू गया था. इसके बाद ही उसने लखनऊ कोर्ट में आकर संजीव जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी. संजीव जीवा को मारने के लिए उसे 20 लाख देने को कहा गया था.

गैंगस्टर संजीव जीवा हत्याकांड में आरोपी का बड़ा खुलासा....

खबर अपडेट हो रही है…

Next Story