शाहजहांपुर

दहेज उत्पीड़न व जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले आरोपी की तलाश जारी, पुलिस ने डाली रेड

सुजीत गुप्ता
5 Aug 2021 11:47 AM GMT
दहेज उत्पीड़न व जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले आरोपी की तलाश जारी, पुलिस ने डाली रेड
x
हरदोई जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र की रहने वाली है विवाहिता, मुकदमे में नामजद ससुराल पक्ष के लोग दुकान व मकान बन्द कर फरार

शाहजहाँपुर।। दहेज के लिए बहु पर अत्याचार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हरदोई पुलिस ने निगोही कस्बे में दबिश दी। दबिश की भनक लगते ही आरोपी पक्ष के लोग दुकान और मकान में ताले डालकर फरार हो गए। बहराल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हरदोई जनपद के थाना मल्लावां क्षेत्र के ग्राम नयागांव चौराहा निवासी पूजा गुप्ता पुत्री स्व. सुनील कुमार की शादी इसी वर्ष अप्रैल माह में निगोही कस्बा निवासी आलोक गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता के साथ हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल वाले इसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। वह लोग दहेज में सोने की चेन और अंगूठी मांग रहे थे। जैसे तैसे उनके मां और भाई ने मांग की पूरी लेकिन फिर ससुराल वाले बाज नही आये।

आरोप है कि एक दिन उसे बेहोशी की दवा लेकर देवर ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की। कई बार प्रयास किया विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की। 1/2 मई की रात करीब 2 बजे उसे जबरन घर से निकाल कर मल्लावां लाकर छोड़ दिया। अगले दिन मल्लावां थाने में तहरीर दी। मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा होने के कारण महिला थाने भेज दिया गया।


20 जुलाई को महिला थाने में पूजा के पति आलोक गुप्ता, सास मीना गुप्ता, जेठ अनूप गुप्ता और देवर अतुल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज की गया। गुरुवार को उक्त मामले में हरदोई पुलिस निगोही पहुंची। पुलिस के पहुंचने की भनक आरोपी पक्ष को लग गई। उससे पहले ही वह लोग अपनी दुकान और मकान बन्द कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मौके से बेरंग लौट गई।


Next Story