शाहजहांपुर

कल थे सीएम योगी के खिलाफ धरने में, आज योगी के साथ मंच पर नजर आए प्रदीप पांडेय

Shiv Kumar Mishra
9 Nov 2021 1:46 PM GMT
कल थे सीएम योगी के खिलाफ धरने में, आज योगी के साथ मंच पर नजर आए प्रदीप पांडेय
x
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने सपा को बाए बाए, थामा भाजपा का दामन

शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी के लोग पूछ रहे थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहजहाँपुर वालो को क्या देगये.? यह सवाल पूछने वाले सपा के लोगो को जबाव मिल गया होगा, क्योंकि उनकी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय को ही वह सपा से ले गए। दरअसल आज खिरनीबाग रामलीला मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में उनके मंच पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय नजर आए। उन्होंने वहीं से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसके बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया।

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भाजपा में शामिल हो गए। जबकि एक दिन पहले मुख्यमंत्री के आगमन के विरोध में सपा के धरना प्रदर्शन में प्रदीप पांडे शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध जताया था। आज मुख्यमंत्री के मंच पर उन्हें देखकर सभी हक्के बक्के रह गए। जिसके बाद से जिले की राजनीति में उनकी चर्चा छिड़ गई।

Next Story