शामली

शामली में मनाई गई स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि

Shiv Kumar Mishra
15 May 2022 10:25 AM GMT
शामली में मनाई गई स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि
x

भारतीय किसान यूनियन द्वारा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।

रविवार को शामली नगर पालिका परिषद में शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष कपिल खटियान, अमित चौधरी ने भाकियू संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के आशीर्वाद से किसानों ने बड़े-बड़े आंदोलन किए हैं।

जिसमें किसानों को सफलता हाथ लगी है। हाल ही में सरकार द्वारा किसानों की ट्यूबवेल पर मीटर लगाने का काम किया जा रहा है जिसका भारतीय किसान यूनियन विरोध करता है। साथ ही गन्ना भुगतान ना होने की स्थिति में आंदोलन भी करने की चेतावनी दी गई।

Next Story