
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shamli News :...
Shamli News : शोभायात्रा में हुआ हादसा -डीजे के गानों से भैंसा भड़का ,6 की हालत गंभीर ,एक व्यक्ति की मौत

शामली में निकली बालाजी शोभायात्रा के दौरान हादसा हो गया। शोभायात्रा के बगल में गन्नों से लदी भैंसा बुग्गी चल रही थी। अचानक । गाड़ी से निकल कर भैंसे ने बच्चों और महिलाओं को कुचना शुरू कर दिया। हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें जनपद में बीते 18 सालों से शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जहां बाला जी की शोभायात्रा को आज नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से निकालते हुए नगर के पीछे मोड पर पहुंचे थे। म्यूजिक की तेज आवाज होने के कारण बराबर से गुजरे भैंसा बुग्गी का भैंसा भड़क गया और बच्चों और महिलाओं को कुचलने लगा।
हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। घायलों में बच्चे महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सिटी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।वहीं शोभायात्रा की व्यवस्था हेतु उन्हें आगे बढ़ा दिया गया।
इस मामले में घायलों के परिजन का कहना है कि सिटी के भिक्की मोड़ से शोभायात्रा जा रही थी। जहां अचानक एक भैसा भुग्गी पीछे से आई और अचानक भैंसा बुग्गी का भैंसा डर कर भड़क गया। हादसे में घायल 4 लोगों को सिटी में भर्ती कराया है।
उधर इस मामले में शामली के सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि हॉस्पिटल में 4 लोग आए थे। जिसमें एक बच्चे की हालत सीरियस है और बाकी का उपचार कर घर भेज दिया गया है।
अमर राठी की रिपोर्ट