शामली

शामली में गैस सिलेंडर फटने से दहला इलाका

Shiv Kumar Mishra
7 Nov 2020 10:24 AM GMT
x
थानाभवन थाना क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे का है पूरा मामला

शामली: जनपद के जलालाबाद कस्बे में खाना बनाते समय एक घर में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद घटना के समय घर में रखे गैस सिलेंडरो में भी आग लग गयी है। जहाँ गैस सिलेंडर एक के बाद धमाके से फटते नज़र आ रहे है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वही घर मे लगी आग की इस घटना में मेहरूनिशा नाम की महिला व एक पड़ोसी युवक भी झुलस गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना पर पहुंचे एक युवक ने जब महिला को बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आ गया है। जिसके बाद दोनों को थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। वही पड़ोसियों ओर फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

दरअसल थाना थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे में गैस के सिलेंडर एक-एक करके तब फटने लगे जब मेहरुनिसा नाम की एक महिला अपने घर में खाना बना रही थी। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिस के बाद आग ने धीरे-धीरे पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। वही आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई है। वही पड़ोस के घर मे आग लगने की सूचना पर महिला को बचाने पहुँचे एक युवक को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आग में युवक भी झुलस गया।

वही पड़ोसियों ने आननफानन में दोनो को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वही घटना के बाद घर मे रखे गैस के अन्य दो सिलेंडरो में भी आग लग गई। जहाँ एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि गैस सिलेंडरों के फटने से पहले ही महिला को पड़ोसी युवक घर से बाहर निकाल चुका था। वही घर में लगी आग से लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वही पड़ोसियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही घटना की सूचना पर पहुँची फायरब्रिगेड ने आग को बुझाया है। वही घटना में घायल हुई महिला और युवक को थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।

आग में झूलसी महिला के बारे में डॉक्टर कांति प्रसाद का कहना है कि आग की चपेट में आने से एक महिला व एक युवक झुलस गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि दोनों खतरे से बाहर हैं।

Next Story