शामली

Shamli News : नहाते समय नहर में डूबे दो भाई, मौत

Shiv Kumar Mishra
14 May 2022 2:07 PM GMT
Shamli News : नहाते समय नहर में डूबे दो भाई, मौत
x

शामली : थाना क्षेत्र के पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय दो किशोरों के डूबने से मौत हो गई। किशोरों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने घर ले गए।

कांधला देहात एकता कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय बिलाल पुत्र मंगता व 13 वर्षीय सागर पुत्र अयूब अपने अन्य साथियों के साथ गर्मी से निजात पाने के लिए बड़ी पूर्वी यमुना नहर पुल पर नहाने गए थे। बताया गया कि दोनों किशोर ने जैसे ही नहर में छलांग लगाई, तो वे गहरे पानी में डूबते चले गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस व परिजनों को दी। दर्जनों लोग व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।


स्थानीय पुलिस ने कुछ समय बाद ही दोनों किशोरों को नहर से ढूंढ कर बाहर निकाला और गंभीर हालत में उपचार के लिए शामली भेजा गया। हालांकि उपचार से पूर्व ही दोनों ने दम तोड़ दिया। किशोरों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने घर ले गए। जहां पर गम के माहौल में दोनों किशोरों के शवों को कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया। वहीं दोनों युवकों की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।


दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया। वहीं दोनों युवकों की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बताया गया कि एक साथ दो चचेरे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा है और घरों में चूल्हे भी नहीं जले।


यमुना नहर में गए थे नहाने मरने वाले किशोर बिलाल (16) और सागर (13) नई बस्ती, कांधला के रहने वाले और आपस में चचेरे भाई थे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ये दोनों पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। इस दौरान दा गोल्ड स्कूल के पीछे फजलपुर पुल पर इन्होंने नहाने के लिए नहर में छलांग लगाई तो गहरे पानी में डूबते चले गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से दोनों को बेसुध हालत में बाहर निकाला। पुलिस और परिजन उपचार के लिए लेकर शामली पहुंचे, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Next Story