शामली

शामली: सीएम के सम्बोधन के बाद लगाई गई वैक्सीन

Shiv Kumar Mishra
16 Jan 2021 12:45 PM GMT
शामली: सीएम के सम्बोधन के बाद लगाई गई वैक्सीन
x

पूरे देश में आज कोवैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के बाद सभी जनपदों में वैक्सिसेसन का काम किया जा रहा है। वही जनपद शामली में वैक्सिसेसन के लिए 14 बूथ बनाये गए है। जिनमे से आज तीन बूथों पर लगभग 100 हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी। वही सीएम के संबोधन के बाद शामली में पहली वैक्सीन डोज वार्ड बॉय ओमपाल सिंह को लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के बाद आज जनपद शामली में को वैक्सीन का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। जिसमें जनपद शामली में 100 से ज्यादा की संख्या में हेल्थ वर्कर को टीका लगाया जाएगा। वही सीएम के संबोधन के बाद शामली में पहला टीका वार्ड ब्वॉय ओमपाल सिंह को लगाया गया है जबकि उनके बाद जनपद में बनाये गए तीन पॉइंट पर कोवैक्सिन लगाई जाएगी। वही प्रशासन ने शामली में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 14 बूथ बनाये है।

वही वैक्सीन को रखने के लिए 7 कोल्ड चेन सेंटर बनाये गए है। जहाँ कोरोना से जंग जीतने के लिए जनपद को 5120 वैक्सीन मिली है। जिनमे से आज 100 डोज हेल्थ वर्कर्स को लगाई जाएगी। जिसका आज यूपी सीएम के लाइव टेलीकॉस्ट के बाद आगाज भी हो चुका है। वही प्रथम डोज लेने वाला हेल्थ वर्कर भी टीकाकरण से बेहद खुश है।

Next Story