शामली

शामली: पत्नी ने पति के अवैध संबंधों को लेकर घर के गेट के सामने डेरा डाला, घंटो बाद खुले गेट

Shiv Kumar Mishra
28 Oct 2020 8:40 AM GMT
शामली: पत्नी ने पति के अवैध संबंधों को लेकर घर के गेट के सामने डेरा डाला, घंटो बाद खुले गेट
x
पिछले कई वर्षो से दूसरी पत्नी के साथ रह रहा है आरोपी डॉक्टर, थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धीमनपुरा का है पूरा मामला

शामली: सदर कोतवाली क्षेत्र में आज एक महिला ने अपने पति पर एक अन्य महिला को अपने साथ रखने पर हंगामा किया है। वही महिला का पति पेसे से डॉक्टर बताया जा रहा। पीड़ित महिला की शादी लगभग 18 वर्ष पहले मयंक नाम के डॉक्टर से हुई थी। जिसका अब से लगभग ढाई साल पहले से किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति अपनी प्रेमिका संग अपने घर में है। जिसके बाद महिला आज सदर कोतवाली पुलिस के साथ अपने पति के घर पहुंची ओर जमकर हंगामा किया। वही घण्टो की मशक्कत के बाद पुलिस ने घर से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है ओर आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है।

दरअसल आपको बता दें कि गांव भैंसवाल निवासी रेखा शर्मा की शादी अब से लगभग 18 वर्ष पहले बड़ोत निवासी डॉ मयंक के साथ हुई थी। वही शादी के बाद से ही महिला का पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। जिसकी वजह से दोनों में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। वही अबसे लगभग ढाई साल से पीड़ित महिला के पति का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

वही रेखा को आज जानकारी मिली थी कि उसका पति अपनी प्रेमिका संग अपने घर में है। जिसके बाद रेखा व उसके परिजन सदर कोतवाली से पुलिस के साथ महिला के पति के घर पर पहुंचे। वही पीड़ित महिला लगभग 3 घंटे अपने पति के घर के बाहर बैठी रही लेकिन अंदर से किसी न दरवाजा नही खोला।

जिसके बाद पुलिस ने 3 घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद मिला के पति के घर का दरवाजा खुलाया। वही पुलिस आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने ले गयी है। वही पीड़ित महिला ने अपने पति की जमीन जायदाद में हिस्सा मांगते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Next Story