शामली

शामली नगर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

Shiv Kumar Mishra
24 July 2021 1:51 PM GMT
शामली नगर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व
x

गुरु ही ब्रह्मा , गुरु विष्णु , गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परम ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः जैसे श्लोक हमारे शास्त्रों में गुरु के लिए ऐसे ही नहीं आए यह सब शास्त्रों में तब आए तब उन्होंने वास्तव में अपने शिष्यों को ऐसा बनाकर दिखाया की उनके शिष्यों द्वारा भारत वर्ष के इतिहास में नाम दर्ज कराया। उदाहरणार्थः गुरु वशिष्ट के शिष्य श्री राम ने रावण का संहार किया और जम्बूद्वीप तक फैले इनके अत्याचार से मुक्ति दिलाई । हमारे देश में परंपरा गुरु शिष्य परम्परा हमारे देश मे सनातन काल से है। जब विश्व के अनेक स्थानों पर शिक्षा का नाम भी नहीं जानते थे तब भारत के गुरुकुलो में गुरु के द्वारा आम आदमी से लेकर राजाओं के बच्चों को शिक्षा दी जाती थी।

गुरु महिमा पर ही है कवि ने लिखा गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाँय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल शामली द्वारा मंदिर हनुमान टीले पर वैदिक गुरुओं का सम्मान करते हुए उक्त पंक्तियां निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने व्यक्त की, इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा शामली मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज मंदिर हनुमान टीला पर हनुमान जी एवं शनि देव पर पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल एवं नगर अध्यक्ष मीनू संगल के द्वारा सवामणि प्रसाद का भोग लगाया एवं वैदिक गुरुओ का स्वागत समारोह किया गया।

इस अवसर पर राजकुमार वशिष्ठ , विनीत वशिष्ठ , दयानंद शास्त्री , रजनीश कुमार शास्त्री , अशोक तिवारी , राजू शर्मा जी, पवन शास्त्री , वीरेंद्र शास्त्री,श्याम प्रसाद शर्मा, मोहित पंडित, अनिल पांडे, आदि वैदिक गुरुओ का पटका पहनाकर सम्मान किया गया एवं सभी गुरुओ को गुरु-पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गई ततपश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गुरुओंका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनू संगल, नगर उपाध्यक्ष सतीश धीमान, संजीव लोहान, नगर महामंत्री योगेंद्र निर्वाल, मनीष भटनागर नगर कोषाध्यक्ष संजय बंसल नगर मंत्री बृजमोहन शर्मा, मनोज रोहिल्ला, डॉक्टर सुनील सैनी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story