राष्ट्रीय

सिद्धार्थनगर की 3 सीट पर भाजपा तो 2 सीट पर सपा ने दर्ज की जीत

Satyapal Singh Kaushik
11 March 2022 4:45 AM GMT
सिद्धार्थनगर की 3 सीट पर भाजपा तो 2 सीट पर सपा ने दर्ज की जीत
x
स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने दर्ज की जीत

सिद्धार्थनगर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में तीन सीट भाजपा एवं भाजपा गठबंधन की झोली में गई, जबकि दो सीट पर सपाइयों को कब्जा करने में कामयाबी मिल गई। इस बार चुनाव में जिले में सपा ने दो सीट की बढ़त बनाई है, क्योंकि पिछले विधान सभा चुनाव में पांचों पर सीट पर भाजपा और भाजपा गठबंधन का कब्जा था।

बांसी विधानसभा से स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह चुनाव जीत गए। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा गठबंधन के अपना दल एस के प्रत्याशी विनय वर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्यामधनी राही दूसरी बार विधायक बनने में सफल रहे। इसी प्रकार इटवा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय चुनाव जीत गए, जबकि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की सपा प्रत्याशी सैयदा खातून भी जीत गई हैं।

*जीत हार का आंकड़ा और प्रत्याशियों का नाम*

शोरतगढ़ विधानसभा -

जीत का अंतर-24560

विनय वर्मा अपनदल (एस) 70900

प्रेमचंद्र निषाद-सुभासपा-46340

राधारमण त्रिपाठी-बसपा-22099

रवींद्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी-कांग्रेस-20154

चौधरी अमर सिंह-आजाद समाज पार्टी-१३०३१

कपिलवस्तु विधानसभा -

जीत का अंतर-31205

श्यामधनी राही-भाजपा-122225

विजय पासवान-सपा-91020

कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया-बसपा-26399

देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू-कांग्रेस-2469

बांसी विधानसभा -

जीत का अंतर-20347

जय प्रताप सिंह-भाजपा-84532

नवीन उर्फ मोनू दूबे-सपा-64185

राधेश्याम पांडेय-बसपा-22069

किरन शुक्ला-कांग्रेस-2930

डुमरियागंज विधानसभा -

जीत का अंतर-711

सैय्यदा खातून-सपा-85098

राघवेंद्र प्रताप सिंह-भाजपा-84387

अशोक तिवारी-बसपा-20246

इरफान मलिक-एआईएमआईएम-4325

शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव-3698

कांती पांडेय-कांग्रेस-2446

इटवा विधानसभा -

जीत का अंतर-1773

माता प्रसाद पांडेय-सपा-64013

डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी-भाजपा-62105

हरिशंकर सिंह-बसपा-24613

अरशद खुर्शीद-कांग्रेस-10242

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story