Begin typing your search...

शिवरात्रि पर शिवालयों में लगी भारी भीड़, हरीश्वरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हर हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए उमड़ पड़े

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

जिले में शिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही लाइन लगा लिए थे।

हर हर महादेव के लगा जयघोष

सूर्योदय से पहले ही प्रमुख शिवालयों की ओर भक्तों का तांता लग गया। कभी महिलाओं की टोली भोलेनाथ की भक्तिमय गीत गाते हुए चलते दिखी तो कभी ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए भक्तों का उत्साह दिखा।

खूब हुआ रुद्राभिषेक

मंदिर में लंबी पंक्तियों में घंटों खड़े होकर भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक किया। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में रूद्राभिषेक के मंत्र गूंजते रहे। धार्मिक अनुष्ठान में मंगल कामना की गई तो मंदिर परिसर में लगे मेलों में मनपसंद चीजों की खरीदारी भी हुई।

मुख्यालय स्थित सिंहेश्वरी मंदिर पर हुआ जलाभिषेक

शहर के श्री सिंहेश्वरी मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुरानी नौगढ़ के शिव मंदिर में भी जलाभिषेक, रूद्राभिषेक हुआ। महादेव नानकार स्थित पलटनाथ मंदिर में सुबह ही मेला जैसा दृश्य हो गया।

हरीश्वरनाथ महादेव मंदिर पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

खेसरहा विकासखंड के परोई गांव स्थित हरीश्वरनाथ महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओ का लंबा तांता भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही खड़े थे। श्रद्धालु हर हर महादेव का जयघोष कर रहे थे और मंत्र का जाप कर रहे थे।


Satyapal Singh Kaushik
Next Story
Share it