सिद्धार्थनगर

पति ने की आत्महत्या की कोशिश

Satyapal Singh Kaushik
21 March 2022 4:30 PM GMT
पति ने की आत्महत्या की कोशिश
x
ईलाज के दौरान हुई मौत, पत्नी से हुआ था झगड़ा।

क्षेत्र के बेवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बेवां हुसैन व तुरकौलिया के सिवान में सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति जलता हुआ देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगोम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोग इकट्ठा हुए फिर लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई साथ ही आग को बुझा कर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा ले जाया गया। जहां व्यक्ति की पहचान‌‌ मुगले आजम पिता जिन्ना ग्राम राम भटगंवापांडे थाना गोल्हौरा के रूप में हुआ।

*जानिए क्या है मामला*

जानकारी के अनुसार मृतक की ससुराल ग्राम तुरकौलिया थाना डुमरियागंज में है। इसकी शादी ग्राम तुरकौलिया के वली उल्लाह पुत्री शफीकउन्नीसा से हुई थी। कल रात पति पत्नी में कुछ झगड़ा हुआ जिसको लेकर पत्नी ने कल शाम को ही अपने पिता के घर तुरकौलिया आ गई थी। पति सुबह को तुरकौलिया गांव अपने निजी वाहन मोटर सायकिल से ससुराल आया दोनों में फिर कुछ कहासुनी हुई। जिसको लेकर तुरकौलिया वर्मा हुसैन के सिवान में व्यक्ति ने अपने आप को पेट्रोल छिड़कर जलाने का प्रयास किया जिसे कुछ लोगों ने देखकर शोर करना शुरू किया और जलती हालत चलते हुए खुद सीएचसी बेवा पंहुचा। जहाँ पर गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बस्ती के लिए रिफर कर दिया।जहाँ इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। मृतक अपने पीछे चार लड़के व एक लड़की को छोड़ कर चला गया। घटना को लेकर छेत्र में तरह तरह की चर्चाए है। जब इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष वकील पाण्डेय से बात की गयी तो उनका कहना था की घटना की जानकारी है। छान बीन की जा रही है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story