सीतापुर

ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान चलीं गोलियां, 3 घायल

सुजीत गुप्ता
8 July 2021 7:59 AM GMT
ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान चलीं गोलियां, 3 घायल
x

सीतापुर। यूपी ब्लॅाक प्रमुख चुनाव से पहले ही राजनीतिक पार्टीयों में तनातनी बनी हुई है सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके में गुरुवार को कसमंडा ब्लॉक में नामांकन के दौरान जमकर बवाल हो गया। नामांकन करने जा रही भाजपा से बागी उम्मीदवार को रोकने को लेकर हुए बवाल के कई राउंड फायरिंग भी हुई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने लोगों पर लाठियां भांजी। घटना के बाद तनाव है। फिलहाल पुलिस पूरे हालात को काबू में करने का दावा कर रही है। घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।

ब्लाक प्रमुखों के पदों के लिए गुरुवार 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार के साथ एक उसका प्रस्तावक और एक अनुमोदक सहायक निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में अपने नामांकन प्रपत्र लेकर जाएंगे। प्रस्तावक और अनुमोदक भी प्रत्याशी की ही तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य ही होंगे।

सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर होने वाले इस नामांकन दाखिले की समय सीमा दोपहर बजे के तत्काल बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। खामियां पाए जाने पर नामांकन पत्र निरस्त किये जाएंगे। नौ जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच नाम वापस लिया जा सकता है।10 जुलाई को ब्लॉक कार्यालय पर मतदान होगा। उसी दिन शाम तीन बजे के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

बतादें कि प्रदेश में ब्लाक प्रमुख के 826 पद हैं। राज्य में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सदस्य के 75,255 पद हैं। जो बीडीसी सदस्य चुना जाएगा वही ब्लाक प्रमुख के लिए प्रत्याशी हो सकता है। ब्लाक प्रमुख चुनने के लिए मतदान भी बीडीसी सदस्य ही करते हैं।

Next Story