
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bus Accident: सीतापुर...
Bus Accident: सीतापुर में यात्रियों से भरी बस तालाब में पलटी, 20 से अधिक लोग घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में 6 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कोहरे की वजह से हुआ हादसा
ये हादसा घने कोहरे और धुंध की वजह से हुआ है। जिस वक्त बस हादसे का शिकार हुई उस वक्त बस में 80 लोग सवार थे। सभी यात्री मजदूर बताए जा रहे हैं जो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के रहने वाले हैं। ये हादसा रेउसा थाना क्षेत्र के रेउसा-तंबौर सड़क पर हुआ।
घायलों को CHC में भर्ती कराया गया
बताया जा रहा है कि ये हादसा देर रात रेउसा तंबौर मार्ग पर रेउसा इलाके के खरवा खुवालिया खरवा खुवालिया के बीच में हुआ है। हादसे में घायलों को CHC और रेउसा में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर और चिंताजनक बताई जा रही है।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।




